महिला कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई को लेकर धरनाप्रदर्शन के साथ किया हल्लाबोल,कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

सूरजपुर : जिला मुख्यालय के अग्रसेन चौक पर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रसोई गैस,पेट्रोल-डीजल व बढ़ती हुई महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जमकर हल्ला बोल किया गया। धरना प्रदर्शन महिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के शहरी जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाई व ग्रामीण जिलाध्यक्ष आनंद कुँवर के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन चौक पर सभा व धरना प्रदर्शन करके किया गया इसके बाद सभा स्थल से नारे बाजी करते हुए सिलेंडर,अन्य खाद्य सामग्रियों का प्रदर्शन करते हुए व थाली बजाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

शहरी जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाई व ग्रामीण जिलाध्यक्ष आनंद कुँवर व महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीजेपी के शासनकाल में बढ़ती महंगाई से आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। केंद्र सरकार देश में बढ़ती महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई हैं। बढ़ती महंगाई से आम आदमी के लिए जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। मोदी राज में अनाज,रसोई गैस,दालों और सब्जियों के दाम बढ़ने से आम गृहणी के किचन का बजट गड़बड़ा रहा है। तो वहीं आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबा जा रहा है। मोदी सरकार द्वारा दिनों दिन बढ़ाई जा रही महंगाई के विरुद्ध जमकर हमला बोला गया व बड़े ही आक्रोश के साथ केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा,जिला महामंत्री राजीव सिंह,प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री विमलेश तिवारी,जिला महामंत्री दुर्गा शंकर दीक्षित,एल्डरमेन मनोज डालमिया,युंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर,महामंत्री विष्णु कसेरा,मुख्य रूप से उपस्थित थे व साथ ही महिला कांग्रेस से वीना शर्मा,किरण पटेल,रश्मि शर्मा,गीता पुरी,राधामुनि सिंह,कुसुमलता राजवाड़े,पूजा गिरी,कृष्णा चक्रवर्ती, हेमंत सिंह, दुर्गा सारथी,शशि सिंहसुनीता खाखा,सविता सिंह,भावना सिंह,मीना राजवाड़े,मानमती प्रजापति ,बागीसा देवांगन किरण पटेल, पार्वती रजवाड़े,तहरून निशा,सेमवती, शिव कुमारी राजवाड़े,सितारा साहू,सविता राजवाड़े,समीना खातून,उर्मिला देवी,रतना देवी,जुगी बाई, रामकली,रजमेन,सुखमनिया,सुनैना देवी,सुनीता देवी,अनिता देवी,संध्या, कविता कुमारी,माया सोनी,इशरत प्रवीन,नुसरत प्रवीन,संजीता, सुखमन,मइया बाई, देवती बाई सोनिया हीरा,ललिता, सुहेला, पूनम,आरती,कुन्ती,पार्वती सरस्वती, निर्मला,सविता एवं महिला कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *