रायपुर 3 फरवरी।
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नगरीय निकाय चुनाव – 2025 हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयार किये गए “अटल विश्वास पत्र” को प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक श्री अमर अग्रवाल जी, सह संयोजक श्री सुनील सोनी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव जी की उपस्थिति में जारी किया।
नगरीय निकायों के समग्र विकास के लिए हमने जो विश्वास पत्र तैयार किया है, वह आपके मूल्यवान सुझावों और अपेक्षाओं के आधार पर है। हमारा प्रमुख उद्देश्य केवल योजनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि उन योजनाओं को साकार रूप में लागू कर, नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारना है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हम दृढ़ संकल्पित हैं।
#अटलविश्वासपत्र
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
