नेशनल पार्क मुठभेड़ में अब तक 12 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर बीजापुर के नेशनल पार्क के अंतर्गत आनेवाले जंगलों में हुई है। बस्तर पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए हैं। पूरे इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

🟫 नेशनल पार्क मुठभेड़
🟫 जिला बीजापुर
🟫 दिनांक 09/02/2025
🟫 Update @ 1200 बजे

नेशनल पार्क मुठभेड़ में अब तक 12 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l

मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l

मुठभेड़ में शहीद हुए 2 जवान l

मुठभेड़ में अन्य 2 जवान घायल l

दोनो घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसे हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए निकाला जाएगा l

अतिरिक्त बल को Re-enforcement के लिए भेजा गया

सर्च अभियान जारी है।

विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *