छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती घोटाले में सीबीआई ने रायपुर, महासमुंद में पांच ठिकानों पर दबिश दी

रायपुर – छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती घोटाले में सीबीआई ने रायपुर, महासमुंद में पांच ठिकानों पर दबिश दी है!

मिली जानकारी के मुताबिक इसमें एक सरकारी डॉक्टर, एक कोचिंग इंस्टीट्यूट और एक निजी होटल समेत कुल 5 ठिकानों की सीबीआई ने घेरेबंदी की है।

महासमुंद में एक गेस्ट हाउस, एक सरकारी डॉक्टर के घर और रायपुर के फूल चौक स्थित निजी होटल के साथ ही सिविल लाइन स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट पर सीबीआई की टीम ने जांच पड़ताल की, इस जांच में अहम दस्तावेज सहित तकनीकी साक्ष्य बरामद करने की जानकारी मिली है।

सीबीआई की इस पड़ताल के बाद बताया जा रहा है कि अभी तक चयन से लेकर दलाली के जो एविडेंस मिले हैं, उसके आधार पर जल्द ही कुछ बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

गौरतलब है कि CG PSC घोटाले में पूर्व चेयरमेन टामन सिंह सोनवानी समेत लगभग डेढ़ दर्जन लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *