दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (रायपुर मंडल) द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया

रायपुर – 05 जून,2025

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (रायपुर मंडल) द्वारा 5 जून 2025 को पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत डब्ल्यू आर एस रेलवे कॉलोनी में स्थित सेक्रो द्वारा संचालित टाइनी टॉट स्कूल में अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती शिखा सिंह की उपस्थिती में

उपाध्यक्षा श्रीमती अदिति अग्रवाल, सचिव श्रीमती रश्मि गुप्ता, सह सचिव श्रीमती अमृता शाह एवं सेक्रो सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। ज्ञात हो की प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर दक्षिण

पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (रायपुर मंडल) द्वारा पर्यावरण दिवस को प्राथमिकता देते हुए रेलवे कॉलोनियों में पौधरोपण कर इनकी देख रेख की जाती है, साथ ही कालोनीवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *