गोंदिया एवं गंगाझरी रेलवे स्टेशनों के मध्य रोड ओवर ब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के कारण एक गाड़ी का परिचालन प्रभावित

रायपुर:- 26 जुलाई,

                      रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के गोंदिया एवं गंगाझरी रेलवे स्टेशनों के मध्य रोड ओवर ब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 27 जुलाई, 2025 को 22.30 बजे से 28 जुलाई, 2025 को 01.00 बजे तक कार्य किया जाएगा ।  इस ब्लॉक के फलस्वरूप एक गाड़ी का परिचालन प्रभावित रहेगा ।  

रद्द होने वाली गाड़ी :-

  1. दिनांक 27 जुलाई, 2025 को रायपुर से चलने वाली 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  2. दिनांक 28 जुलाई, 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *