दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में साप्ताहिक संरक्षा बैठक सम्पन्न

बिलासपुर, 29 जुलाई 2025

                दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को क्षेत्रीय मुख्यालय बिलासपुर में साप्ताहिक संरक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन योजना (भाग-2) का विधिवत विमोचन किया गया ।

                 बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक सहित सभी विभागों के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष, प्रमुख अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे । महाप्रबंधक महोदय ने इस अवसर पर संरक्षा की प्राथमिकता और आपदा प्रबंधन में तत्परता की आवश्यकता पर बल दिया ।

           क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन योजना (भाग-2) एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो रेलवे में आपदा प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल को दर्शाता है । इस दस्तावेज में आपातकालीन स्थितियों में संपर्क किए जाने वाले अधिकारियों, विभागों एवं सरकारी/गैर-सरकारी एजेंसियों की संपर्क जानकारी को समाहित किया गया है ।

              इस नियम पुस्तिका का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित, सुव्यवस्थित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना है, ताकि यात्रीगण एवं रेलवे कर्मचारियों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *