कलेक्टर-डी एफ ओ कॉन्फ्रेंस,छतीसगढ़ हर्बल और संजीवनी के उत्पादों को प्रमोट करें,लधु वनोपज आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा दे

रायपुर 13 अक्टूबर। कलेक्टर-डी एफ ओ कॉन्फ्रेंस अपडेट
वनों से आजीविका के तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभान्वित करने पर चर्चा
तेंदूपत्ता का भुगतान सात से १५ दिनों में किया जाना सुनिश्चित किया जाये
भुगतान की जानकारी sms के माध्यम से संग्राहक के मोबाइल पर भेजने की व्यवस्था की जाये
लगभग १५ लाख ६० हज़ार संग्राहक को जानकारी ऑनलाइन हुई
सभी भुगतान बैंक खातों के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करें
तेंदूपत्ता संग्रहण की पूरी प्रक्रिया को कंप्यूटरीकृत करने की पहल हो
बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, जिलों में पिछले सीजन में हुए तेंदूपत्ता संग्रहण की जानकारी ली*
आने वाले सीजन के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए

कलेक्टर-डीएफ़ओ कान्फ्रेंस
लधु वनोपजों को वनाचलों में आजीविका का महत्वपूर्ण साधन के रूप में विकसित किया जाय
लधु वनोपज आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा दे
वन धन केन्द्रों को मजबूत करें
छतीसगढ़ हर्बल और संजीवनी के उत्पादों को प्रमोट करें
ग्रामीण-शहरी इलाकों में इन उत्पादों को अधिक से अधिक विक्री का प्रयास करे ताकि इसका मार्केट विकसित हो
उत्पादों का जैविक प्रमाणीकरण तेजी से ह
औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाई जाये
धमतरी, मुंगेली, जीपीएम जिले में औषधीय पौधों की खेती पर सभी उपस्थित डीएफओ को जानकारी दी गई

औषधीय पौधों की खेती से परम्परागत उपचार का ज्ञान भी आगे बढ़ेगा

औषधीय पादप बोर्ड के सीईओ ने इस क्षेत्र में संभावनाओं और लोगो के आजीविका को बढ़ाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी
औषधीय पौधों की खेती के विस्तार के लिए प्रचार प्रसार गतिविधियां बढ़ाई जाये
कृषि, उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले की सहायता ले

3.71 लाख हेक्टेयर कुल उत्पादक बांस वन क्षेत्र

मुख्यमंत्री ने बाजार में ज्यादा कीमत पर विक्रय होने वाली बांस की प्रजातियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए

बांस वन आधारित आजीविका को बढ़ावा दिया जाए

विशेष पिछडी जनजातियों की आय का मुख्य साधन बांस और उस से बने उत्पाद

राज्य में 28 बांस प्रसंस्करण केंद्रों को सक्रिय करना है

बांस शिल्पकारों को मार्केट से संपर्क स्थापित करने में सहयोग करना है

जनजातीय परिवारों को बाजार की मांग के अनुसार प्रशिक्षण देन

एक पेड़ मां के नाम अभियान में दो वर्षों में 6 करोड़ से अधिक पौधों का हुआ रोपण

माइक्रो अर्बन फॉरेस्ट वृक्षारोपण की हुई शुरुआत

इकोटूरिज्म में आजीविका के बड़े साधन छुपे हुए हैं

राज्य में 240 नैसर्गिक पर्यटन केंद्र हैं, बड़ी संख्या में इनसे स्थानीय युवाओं और लोगों को वर्ष भर रोजगार प्राप्त होता है

इनसे अप्रत्यक्ष रूप से लगभग दो हज़ार परिवार लाभान्वित हो रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *