समृद्ध, जीवंत और श्रमशील छत्तीसगढ़ में आपका स्वागत.. अभिनंदन… माननीय प्रधानमंत्री जी..

माननीय प्रधानमंत्री जी, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर आपका छत्तीसगढ़ आगमन हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है, छत्तीसगढ़ पूरे उत्साह और उमंग के साथ आपके स्वागत को तैयार है।

आपके नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और विकास की नई परिभाषा लिख रहा है। आपका आगमन छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान के साथ ही “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के संकल्प को नयी ऊर्जा देने का अवसर है। यह छत्तीसगढ़ की विधायी व्यवस्था के नए युग की शुरुआत का प्रतीक भी बनेगा।

समृद्ध, जीवंत और श्रमशील छत्तीसगढ़ में आपका स्वागत.. अभिनंदन… माननीय प्रधानमंत्री जी..

आपके प्रेरक मार्गदर्शन में प्रभु श्रीराम का ननिहाल अब नवाचार, सुशासन और समृद्धि का प्रतीक बन रहा है।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *