छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
1 नवंबर 2000 को आरम्भ हुई हमारी यात्रा ने 25 वर्षों में विकास, समृद्धि और गौरव की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। प्रदेशवासियों की मेहनत और संस्कारों ने छत्तीसगढ़ को अवसर, नवाचार और संस्कृति का प्रतीक बना दिया है।
आइए, अपनी परंपराओं, संस्कारों और गौरवशाली इतिहास को सहेजकर विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें।

छत्तीसगढ़ महतारी की जय!
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
