भगवान शिव जी की महा आरती के साथ शिव अमृतवाणी एवं राजयोग शिविर का शुभारंभ

राजनांदगांव 30 नवम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय वरदान भवन लाल बाग राजनांदगांव द्वारा 28 नवम्बर शुक्रवार को बजरंगपुर नवागांव वार्ड क्रमांक 2 में संजय ट्रेडर्स के पीछे ,शारदा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शिव अमृतवाणी एवं राजयोग शिविर का शुभारंभ सत्यम् शिवम् सुन्दरम् परमात्मा शिव के महा आरती के साथ हुआ । मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदीजी ने

परमपिता परमात्मा शिव जी की अमृत वाणी सुनाते हुए कहा कि संसार के सभी मनुष्य आत्माओं को ज्ञान ,सुख ,शान्ति ,प्रेम,आनंद, पवित्रता एवं शक्ति की आवश्यकता होती है । लोकप्रिय महापौर भ्राता मधुसूदन यादव जी ने शिव जी की महा आरती की। उन्होंने

वार्ड वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा ये आपके लिए सौभाग्य का विषय है कि आपके वार्ड में इतना अच्छा आध्यात्मिक आयोजन हो रहा है आप सबको इस अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए । उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को इस गरिमामयआयोजन के लिये

विशेष धन्यवाद दिया। वार्ड पार्षद भ्राता सावन वर्मा जी ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी वार्ड वासियों से प्रतिदिन सत्संग सुनने के लिये आने की अपील की । ज्ञातव्य है यह शिविर 4 दिसंबर गुरुवार तक चलेगा । जिसका समय प्रतिदिन शाम 7 बजे से 8 बजे तक

रहेगा । इस अवसर पर पार्षद भ्राता मनोहर यादव , भ्राता परमानंद साहू , भ्राता राजेश सिन्हा , भ्राता परस राम सिन्हा, श्रीमती लोमन बाई सिन्हा सहितअनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *