संभाग स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम सम्पन्न:राजनांदगांव की टीम उपविजेता

राजनांदगाव 30 नवम्बर।
दुर्ग में आयोजित संभाग स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम 29 नवंबर दिन शनिवार को संपन्न हुआ। हमारी राजनांदगांव की टीम उपविजेता रही। इस कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई आदर्श शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 50 छात्राओं और ठाकुर प्यारेलाल विद्यालय के चार छात्र प्रतिभागी रहे हैं । प्रतियोगिता में सात जिलों के टीम में सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री की भूमिका अदा करने के लिए

महारानी स्कूल की छात्रा आरती सिंह को और सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री की भूमिका अदा करने के लिए रागिनी कोसरे को व्यक्तिगत सम्मान भी मिला । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पूर्व प्राचार्य चैतराम वर्मा सर का महत्वपूर्ण भूमिका रहा । कार्यक्रम से संबंधित

स्क्रिप्ट डॉ. खिलेश्वरी साव व्याख्याता द्वारा तैयार किया गया । इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन जिला समन्वयक सुश्री शोभा श्रीवास्तव मैडम ,डॉ. खिलेश्वरी साव ,श्रीमती संगीता राव ,श्रीमती कामिनी साहू ,

श्रीमती लता रामटेक एवं रामकुमार सलामे का रहा है । संस्था के प्राचार्य द्वारा समस्त प्रतिभागियों तथा सहयोगी शिक्षकों को बधाई दी गई तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *