रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर मरौदा स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

रायपुर- 05 दिसंबर 2025

दिनांक 05 दिसंबर 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, सिगनल एवं दूरसंचार, यांत्रिक, तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ मरौदा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-

    स्पैड से बचाव एवं कुहासा मौसम में ट्रेन परिचालन, शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां एवं गाड़ियों के सुरक्षित परिचालन पर प्रभाव डालने वाली संभावित दशाओं की चालक, परिचालक द्वारा रिपोर्ट एवं कंट्रोलर द्वारा ली जानेवाली सावधानियां, शीतकालीन सावधानियां एवं  पेट्रोलिंग, गेटकीपर का कार्य, एन बाक्स एच एल वैगन का रख रखाव, पॉइंट्स एवं सिग्नल फेलुअर के दौरान सिग्नल एवं परिचालन कर्मचारियों के द्वारा ली जानेवाली सावधानियां, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण तथा आग से बचाव एवं अग्निशामक यंत्र का उपयोग ।                
    इस संरक्षा सेमिनार में  श्री प्रवीण कुमार,  सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारो ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं  फील्ड कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *