बजरंगपुर नवागांव में राजयोग मेडिटेशन केंद्र की स्थापना

राजनांदगांव 5 दिसम्बर – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजनांदगांव द्वारा शंकर नगर बजरंगपुर नवागांव वार्ड क्रमांक 2 में निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन केंद्र की स्थापना की गई है जहां प्रतिदिन प्रातः 7 से 8 एवं शाम 6 से 7 एवं 7 से 8 बजे तक शिव अमृतवाणी सत्संग होगा । इसके पूर्व इस वार्ड में दिनांक 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक शिव अमृतवाणी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया जिसका वार्ड के भाई बहनों ने भरपूर लाभ उठाया ।

शिविर के अंतिम दिन जिला भाजपा अध्यक्ष भ्राता कोमल सिंह राजपूत , जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी , पूर्व शहर भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश भीमनानी , समाजसेवी शारदा तिवारी ,डॉ साधना तिवारी ,पार्षद सावन वर्मा जी द्वारा शिव जी की महा आरती की गई।अब प्रति दिन सत्संग के लिये वार्ड के श्रीमती लोमनबाई परसराम सिन्हा के निवास स्थान “मधुबन” में सेवाकेंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पार्षद सावन वर्मा जी ने इसे ब्रह्माकुमारीज़ की सराहनीय पहल बताते हुये कहा कि संस्था द्वारा स्थापित इस सेवाकेंद्र में लोग आकर सत्संग सुनकर सुख- शांति की अनुभूति करेंगे ।ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्र राजनांदगांव की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी ने सभी से इसका लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *