भारत के गौरव का एक और स्वर्णिम क्षण।

भारत के गौरव का एक और स्वर्णिम क्षण।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द फर्स्ट क्लास ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ओमान” से अलंकृत किया जाना माननीय प्रधानमंत्री जी के वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। यह सम्मान, उभरती हुई विश्व शक्ति के रूप में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का सशक्त उद्घोष भी है।

प्रधानमंत्री जी को प्राप्त यह 29वाँ अंतरराष्ट्रीय सम्मान उस सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक भारत की पहचान है, जो उनके दूरदर्शी नेतृत्व में आज वैश्विक मंच पर पूर्ण आत्मविश्वास के साथ मार्गदर्शन कर रहा है। भारत माता का मस्तक एक बार फिर गर्व से ऊँचा हुआ है।

माननीय प्रधानमंत्री जी को इस अद्वितीय अलंकरण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भारत का मान, भारत का अभिमान।

जय हिंद!
भारत माता की जय!

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *