मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद की अध्यक्षता में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

रायपुर:- 19 दिसम्बर, 2025

                 आज दिनांक 19 दिसम्बर, 2025  को रायपुर रेलवे मंडल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में डीआरयूसीसी सदस्यों सहित वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी, एवं रायपुर मंडल के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए । 
                 इस बैठक में सर्वप्रथम समिति के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए डीआरयूसीसी मीटिंग के महत्व के बारे में बताया । डीआरयूसीसी मीटिंग रेल प्रशासन एवं यात्रियों के मध्य सेतु का काम करने वाले सदस्यों की समिति है । जिसमें वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रो से 18 सदस्य नामित है। इस बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य विजय गोयल को राजिम - रायपुर के बीच ट्रेन इनॉग्रेशन के समय क्राउड मैनेजमेंट के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद द्वारा सम्मानित किया गया । इसी मीटिंग के दौरान वाणिज्य विभाग के महेश कुमार चीफ टिकट इंस्पेक्टर जिन्होंने दिनांक 18 दिसंबर को बेतवा एक्सप्रेस में चोरी हुए बैग को महिला यात्री को  दिलवाने में सूझबूझ के साथ कार्य किया था उन्हें भी मंडल रेल प्रबंधक दयानंद द्वारा सम्मानित किया गया ।
             डीआरयूसीसी बैठक में 14 सदस्य उपस्थित रहे । छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, महादेव घाट व्यापारिक कल्याण एसोसिएशन, उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ रेल उपभोक्ता परिषद रायपुर, प्रगतिशील रेल कल्याण एवं विकास समिति, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद रायपुर, माननीय लोकसभा सांसद रायपुर, कांकेर, महासमुंद, बस्तर के प्रतिनिधि माननीय राज्य सभा सांसद के प्रतिनिधि सदस्य है । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रेल उपयोगकर्ता की समस्याओं एवं यात्री सुविधाओं एवं यात्री सुविधा विकास एवं परियोजनाओं से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श कर बैठक में लिए गए निर्णय को यथासंभव कार्यान्वित करना है, रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं इन सुविधाओं के विकास एवं नई सुविधाओं के बारे में यात्रियों के हितों से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया। 
            मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए रायपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में लगातार विस्तार हुआ है रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रगतिशील गति से अमृत भारत स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है रायपुर से ट्रेनों का परिचालन बढ़े इसके लिए इस और प्रयास किये जा रहे है, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी एवं रेल कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है भविष्य में रायपुर रेल मंडल का विस्तार जगदलपुर तक बढ़ जाएगा आधारभूत संरचना, ऑटो सिगनलिंग के कार्य प्रगति पर हैं रायपुर रेल मंडल से चलने वाली गाड़ियां सभी एलएचबी कोच के साथ अपनी उच्च क्षमता लगभग 22 कोच के साथ चल रही है । इंफ्रास्ट्रक्चर के नए प्रस्तावों का अध्यन किया जा रहा है यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार रायपुर मंडल में सभी सुविधाओं को उपलब्ध करा रहा है।
               वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि रायपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति द्वारा समय समय पर प्राप्त होने वाले सुझावों अति महत्वपूर्ण है जिसके कारण गुणवत्ता में सुधार होता है। बहुमूल्य सुझाव हमारी टीम को देते रहे उन पर अध्यन कर शीघ्रता से अमल किया जाएगा, जोन स्तर के निर्णयों के लिए उन्हें वहां प्रेषित किया जाएगा।  स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महोदय ने यात्री हित में रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर  आरक्षित टिकट केंद्र एवं आरक्षण केंद्र , एटीवीएम मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है।  रायपुर और दुर्ग स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल रूम एग्जीक्यूटिव लॉस रायपुर, प्रमोशन कियोस्क फॉर रैपीडो बुकिंग, अमृत भारत स्टेशनों के अतिरिक्त स्टेशनों पर अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहे री- डेवलपमेंट कार्यों की विस्तृत जानकारी दी सभी सदस्यों को बहुमूल्य सुझावों के लिए आभार प्रकट करते हुए इस बैठक में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *