राजनांदगाव 20 दिसंबर।
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा “ज्ञान मानसरोवर” में विश्व ध्यान दिवस पर विशेष आयोजन -प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में डोंगरगांव रोड ,गोकुल नगर के आगे,बिजली सब स्टेशन के पास स्थित “ज्ञान मानसरोवर “में 21 दिसम्बर2025 रविवार को विश्व ध्यान दिवस (वर्ल्ड मेडिटेशन डे )का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 7 बजे से 10बजे तक विश्व की

एकता एवं विश्वास के लिये विशेष ध्यान योग मेडिटेशन किया जाएगा।इसमें अनेक साधक भाई -बहनें ध्यान योग करेंगे।उपरोक्त जानकारी ब्रह्माकुमारीज़ राजनांदगांव की संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहनजी ने देते हुए सभी से मेडिटेशन(ध्यान योग) का लाभ लेने की अपील की है।
