विकसित भारत–जी राम जीरोज़गार की गारंटी, सम्मान की सुरक्षा

विकसित भारत–जी राम जी
रोज़गार की गारंटी, सम्मान की सुरक्षा

ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग को सशक्त बनाने वाला VB–G RAM G विधेयक, 2025 केवल एक कानून का मसौदा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, भरोसे और पारदर्शिता का एक मजबूत संकल्प है। यह व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी समय पर काम पाए, उसका पूरा पारिश्रमिक सीधे बैंक खाते में पहुँचे और अनियमितताओं की गुंजाइश को यथासंभव न्यूनतम किया जा सके।

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, रियल‑टाइम निगरानी, एआई‑आधारित विश्लेषण और नागरिक सहभागिता जैसे प्रावधान गरीब और मजदूर वर्ग के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा के लिए एक आधुनिक ढांचा तैयार करते हैं।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करता यह विधेयक, विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानजनक आजीविका की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास है।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *