गौरव वर्ष में हमारी योजनाओं का केंद्रबिंदु हमारी माताएँ-बहनें ही होंगी

प्रदेश के जांजगीर में ‘जनादेश परब’ के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक सभा के लिए हम आप सभी का आभार व्यक्त करते हैं। हमारे यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का समय निकालने हेतु हार्दिक आभार। उनके प्रेरणास्पद उद्बोधन से और अधिक उत्साहित होकर हमें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने की प्रेरणा मिली है।

मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का पहला वर्ष हमने ‘विश्वास वर्ष’ के रूप में घोषित किया था और जनता का विश्वास लोकतंत्र के प्रति पुनः बहाल करने में हम सफल रहे। दूसरा वर्ष अटलजी को समर्पित ‘अटल निर्माण वर्ष’ रहा, जिसमें प्रदेश निर्माण से संबंधित अनेक उपलब्धियाँ रही, जिसका ‘रिपोर्ट कार्ड’ आज हमने जनता को सीधे समर्पित किया है।

हमें हमेशा महतारियों का आशीर्वाद सबसे अधिक मिलता है। उनके प्रति अनुग्रहित हूँ। इस वर्ष प्रदेश की मातृशक्ति को समर्पित करते हुए हम ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित करते हैं। इस गौरव वर्ष में हमारी योजनाओं का केंद्रबिंदु हमारी माताएँ-बहनें ही होंगी।

वन्दे मातरम्। 🚩

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *