छत्तीसगढ़ का बालोद जिला देशभर के युवाओं का नया गौरव केंद्र बन चुका है

छत्तीसगढ़ का बालोद जिला देशभर के युवाओं का नया गौरव केंद्र बन चुका है। ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में देश-विदेश के 15,000 रोवर-रेंजर अपनी सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और उत्साह का प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह ऐतिहासिक आयोजन छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को राष्ट्रीय पटल पर लाने का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्तर का कैम्पिंग, रेंजर-रोवर प्रशिक्षण, सांस्कृतिक संध्या और सामुदायिक सेवा कार्यों के माध्यम से युवा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं में खेल और कौशल विकास के लिए पूर्णतः संकल्पित है। अनुशासित और सशक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत का आधार है। सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

आपका उत्साह छत्तीसगढ़ का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराए।

जय हिंद! जय छत्तीसगढ़

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *