मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा का विशेष आयोजन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार कल 21 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा द्वारा विशेष कार्यक्रम रखा जाएगा। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरुकता के उद्देश्य से जीवनदायी पीपल एवं नीम के पौधों का रोपण किया जाएगा। इस दौरान समस्त कार्यकर्ताओं

द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा मुख्यमंत्री श्री साय के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की जाएगी। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में मंदिर प्रांगण में किया जाएगा जिसमें महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगी। महिला मोर्चा का यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक सार्थक प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *