रायपुर 28 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया की परिस्थितियों को देखते हुए राज्य में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की उपलब्धता व आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रसोई गैस और पेट्रोलियम उत्पादों के स्टॉक एवं सप्लाई की सतत मॉनिटरिंग की जाए और जमाखोरी व मुनाफाखोरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारु एवं सामान्य है। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और राज्य के प्रत्येक नागरिक तक समय पर सेवाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के तीनों डीजल-पेट्रोल डिपो में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक 5 बॉटलिंग प्लांटों में उपलब्ध है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि आम नागरिकों को निर्बाध एलपीजी आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं
