रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत कार्यवाह श्री चंद्रशेखर देवांगन जी को एक बड़ा पारिवारिक आघात लगा है। उनके पूज्य पिताजी श्री बंशीलाल देवांगन जी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से संघ परिवार, समाज और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस दुखद समाचार पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संदेश जारी करते हुए कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत कार्यवाह श्री चंद्रशेखर देवांगन जी के पूज्य पिताजी श्री बंशीलाल देवांगन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।”
संघ और समाज में शोक की लहर
श्री बंशीलाल देवांगन जी एक सरल, सहज और धार्मिक स्वभाव के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में उच्च मूल्यों को बनाए रखा और अपने परिवार को भी राष्ट्र सेवा के संस्कारों से सींचा। उनके निधन पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सभी ने इस घड़ी में देवांगन परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है।
