दोहरीकरण कार्य के चलते बिलासपुर–ओखा एक्सप्रेस 27 जुलाई और 3 अगस्त को राजकोट तक ही चलेगी

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते बिलासपुर–ओखा एक्सप्रेस 27 जुलाई और 3 अगस्त को राजकोट तक ही चलेगी

  • अलियावाडा–हापा–जामनगर रेलखंड में ट्रैक दोहरीकरण का काम जारी
  • राजकोट से ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी गाड़ी संख्या 22940
    रायपुर।
    यात्रियों को भविष्य में सुरक्षित, सुगम और तीव्र रेल यात्रा का अनुभव कराने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा बुनियादी ढांचे (अधोसंरचना) के विकास और संरक्षा संबंधी कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के अंतर्गत आने वाले अलियावाडा–हापा–जामनगर रेलखंड में लाइन दोहरीकरण (ट्रैक डबलिंग) का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।
    इस विकास कार्य के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न दिवसों में स्पेशल ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर–ओखा एक्सप्रेस का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

यह रहेगा प्रभावित शेड्यूल:

  • दिनांक 27 जुलाई 2026 को बिलासपुर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर–ओखा एक्सप्रेस अपनी यात्रा राजकोट स्टेशन पर ही समाप्त करेगी।
  • दिनांक 03 अगस्त 2026 को बिलासपुर से रवाना होने वाली यही ट्रेन राजकोट स्टेशन तक ही जाएगी।
  • रद्द रहेगा यह सेक्शन: उपरोक्त दोनों तिथियों में यह ट्रेन राजकोट से ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द (Short Terminated) रहेगी।
    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की समय-सारणी और अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *