स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कवर्धा में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

रायपुर. 26 जनवरी 2022. पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य तथा कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय कवर्धा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि श्री सिंहदेव को इस मौके पर सशस्त्र प्लाटून, जिला पुलिस बल एवं नगर सेना के जवानों ने सलामी दी। श्री सिंहदेव ने कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण के बाद शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट और नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *