धमतरी : जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 245 और शहरी क्षेत्र के 07 गौठानों में सुचारू रूप से की जा रही गोबर खरीदी

धमतरी 17 मार्च 2022 : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘गोधन न्याय योजना’’ के तहत् जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 245 सक्रिय गौठानों एवं शहरी क्षेत्र के सक्रिय सात गौठानों में सुचारू रूप से गोबर खरीदी की जा रही है। ज्ञात हो कि जिले में कुल 370 ग्राम पंचायतों में 359 गौठान एवं 06 नगरीय निकायों में 14 गौठान इस प्रकार कुल 373 गौठान स्वीकृत किए गए हैं। इस तरह जिले के 252 सक्रिय गौठानों में कुल 317834 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसकी राशि 635.668 लाख रूपए हितग्राहियों को भुगतान किया गया। वहीं महिला स्व सहायता समूहों को 67.00 लाख रूपए लाभांश प्राप्त हुआ है।

जिले के 267 गौठानों में 324.45 क्विंटल प्रति गौठान की दर से 86627 क्विंटल पैरा का संग्रहण पशु आहार हेतु किया जा चुका है। साथ ही गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने के लिए बकरी शेड, मुर्गी शेड, मशरूम शेड, दाल मिल, अगरबत्ती निर्माण, तेल मिल, आटा मिल, बेकरी यूनिट, पोहा मिल, लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई, मसाला प्रसंस्करण इकाई इत्यादि स्थापित किया गया है। इसके जरिए महिला स्व सहायता समूहों की आय में वृद्धि तथा आजीविका संवर्द्धन उनको सशक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर पहल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *