संसदीय सचिव व विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने विधि विधान के साथ किया धान खरीदी केंद्र जामपारा का शुभारंभ

किसानों को गमछा, श्रीफल ,लड्डू देकर धान खरीदी केंद्र की गई शुरुआत

कोरिया, आज कोरिया जिले के जामपारा धान केंद्र का हिन्दू विधि विधान के साथ संसदीय सचिव व विधयाक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने किया कोरिया जिले के पहले धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया इस सुभ अवसर पर किसानों के साथ भारी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित लोगो मे शिरकत की धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों को माला पहना कर स्वागत किया तदोपरांत छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्र का सुभारम्भ किया गया , किसानों के एक एक दाने की कीमत छत्तीसगढ़ सरकार दे रही जिससे किसानो में खुशी का माहौल है।इसी कड़ी में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित जाम पारा धान खरीदी केंद्र का भव्य शुभारंभ आज एकादशी से शुरू हुआ वही इस कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधानसभा की विधायक एवं संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव ने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है कि पूरे भारत मे सिर्फ छत्तीसगढ़ ही एक मात्र एकलौता प्रदेश है जो समर्थन मूल्य पर धान खरीद रहा है, श्रीमती सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभवनवित हो रहा है। गौठानो के माध्यम से महिलाओं में नई क्रांति का संचार हुआ है जहाँ महिलाए खुदकी की कमाई से सोने चाँदी मोबाइल गाड़िया खरीद रही है।वही गौठानो से बनने वाले उत्पादों से छत्तीसगढ़ के अलावा अलग अलग प्रदेशो से लोग छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ रहे है।वही श्रीमती सिंहदेव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 सालों में प्रदेश की स्थिति की यहाँ के लोगो की सुध कभी भाजपा ने नही ली और अब झूठे आरोप लगा कर बदनाम कर रही , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महज साढ़े तीन साल में ही वह कर दिखाया जिसकी उनोहने कल्पना भी नही की थी आज जनता को हाँथ नही फैलाना पड़ रहा लोगो के अंदर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से ही स्वलम्बी बन रहे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार ने जनता की किसानो की भलाई को पहली प्रथमिकता दी है।जब जब लोगो को जरूरत पड़ी हमारी सरकार ने हर संभव उनके कदम से कदम मिला कर खड़ी रही। श्रीमती सिंहदेव ने अपने वक्तव्य में कहा कि एक एक दाना का मूल्य किसानो को देने का हम प्रयास कर रहे है। वही बिचौलियों को चेतावनी देते हुए कहा यदि बिचौलियों में भोले भाले किसानों के साथ किसी भी प्रकार की चालाकी की या उनके साथ धोखाधड़ी की तो उन्हें बख्शा नही जाएगा उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी
इसके बाद श्रीमती सिंहदेव ने जामपारा में आए किसानों को श्री फल व गमछा प्रदान कर किसान भाइयों का मुंह मीठा करवाया और सभी किसान भाइयों को आस्वस्त किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में किसानो के हितों को सरोवपरि रखा जाएगा किसानों ने भी श्री प्रभाकर सिंहजी के नेतृत्व में धान खरीदी के के प्रति अपनी विस्वनियता जाहिर करते हुए कहा कि जामपारा धान केंद्र पर उन्हेंने पूरा भरोषा है यहाँ पर हमारे एक एक दाने का हिसाब होता है।अंत मे श्री प्रभाकर सिंह ने सभी आए हुए अतिथियों का अभिवादन कर धान केंद्र में आए किसानों के प्रति आभार प्रकट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *