करंजी पुलिस ने किया महिलाओं को सम्मानित

भैयाथान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुरजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देश पर करंजी चौकी के द्वारा क्षेत्र के महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमे उपस्थित सभी महिलाओं को पुष्प-गूछ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने संस्कारों को नही भूलना चाहिए। सदैव अपने से बड़ों का सम्मान करे ओर उनकी बातों को मानें।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गीता सतनारायण जायसवाल, जनपद सदस्य फुल केली सिंह, जनपद सदस्य रागिनी संत प्रजापति, बतरा सरपंच सावित्री सिंह, दायमा सरपंच बॉबी सिंह, धरतीपारा सरपंच महोदया सिंह, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अंजना, सविता राजवाड़े अध्यक्ष भारत माता वाहिनी, इंद्रावती राजवाड़े उपस्थित रही जिनको चौकी प्रभारी ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *