भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। गौरीशंकर अग्रवाल

अर्जुनी – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम जिला चुनाव समन्वयक बलौदाबाजार गौरीशंकर अग्रवाल बलौदा बाजार जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। सबसे पहले वे बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के विशाल आमसभा को संबोधित किए। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकामियों एवं भ्रष्टाचार से कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को अवगत कराए एवं कसडोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धनीराम धीवर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी टंकराम वर्मा एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शिवरतन शर्मा को प्रचंड मतों से जीताने की अपील भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता से की। सभा को भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली सहित अनेक भाजपा नेताओं ने भी सभा को संबोधित किए। सभा के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं की एक विशाल रैली कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़े, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे। नामांकन कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला चुनाव समन्वयक गौरीशंकर अग्रवाल जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, जिला प्रभारी एवम प्रवासी संजय सरावगी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू कसडोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धनीराम धीवर, भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शिवरतन शर्मा बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी टकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर अजय राव, कसडोल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र पाटनी टेसुलाल धुरंधर, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सेवक राम वर्मा, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी अनिल अग्रवाल राकेश तिवारी, जिला संयोजक राम पंजवानी अशोक जैन, नगरपालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, जिला मंत्री सुनीता वर्मा, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवम नागरीक गण उपस्थित थे।

लवन मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

कसडोल विधानसभा क्षेत्र के बहुत ही सरल सहज मृदुभाषी एवं युवा हृदय सम्राट प्रत्याशी धनीराम धीवर को अपना जन समर्थन देने के लिए लवन मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ा ही जोश खरोश एवं उत्साह के साथ भारी मात्रा में नामांकन रैली में सम्मिलित हुए लवन मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत यादव अनुपम बाजपेई रामलाल कुर्रे मीना बर्वे अध्यक्ष नगर पंचायत लवन उपाध्यक्ष रामकुमार साहू भारतीय जनता पार्टी मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव वर्मा उप सरपंच ग्राम पंचायत डोगरा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में बलौदा बाजार पहुंचे और नामांकन फार्म के दौरान धनीराम धीवर को सर्वाधिक मतों से जिताने का संकल्प लेकर नारे बाजी करते हुए सभा स्थल दशहरा मैदान पहुंचे और उसके पश्चात रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करवाए। शिव वर्मा के नेतृत्व में सभी युवा कार्यकर्ता ताराचंद वर्मा राजू लाल वर्मा महेंद्र वर्मा हितेश वर्मा भूपेंद्र ओम प्रकाश वर्मा फिरंता लाल निर्मलकर देशमुख वर्मा उमेश कुमार वर्मा होरीलाल वर्मा नीलकमल वर्मा किशोर कुमार वर्मा सोनचंद वर्मा झाली राम वर्मा भूपेंद्र वर्मा हरनारायण वर्मा एवम कोलिहा मुंडा चिरपोटा जामडीह सर्वाडीह बरदा जुड़ा कुम्हारी धाराशिव कोहरौद कैलाशगढ़ करदा मरदा सिरियाडीह परसापाली सिंघारी डोंगरा तिल्दा सहित लवन मंडल से सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *