भाजपा ने जीत का परचम लहराया कांग्रेस का सूपड़ा साफ

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. 10 के 10 नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर महापौर की कुर्सी पर कब्जा किया है. रायपुर में 15 साल बाद कांग्रेस का किला ढहा दिया गया है. यहां बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने 153290 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को मात दी है. रायपुर में महापौर चुनाव में कुल 509146 वोट पड़े थे. इसमें से भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे को 315835 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 162545 वोट मिले.

रायपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
रिजल्ट – 153290 वोट से भाजपा की जीत

दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत

कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत

अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत

बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
रिजल्ट – 66,179 वोट से भाजपा की जीत

राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
रिजल्ट – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत

रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत

जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत

चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत

धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत

Nagar Nigam
Total 10

  1. BJP 10
  2. ⁠Congress – Nil
  3. ⁠Indepemdent- Nil Nagarpalika
    Total 49
  4. BJP 35
  5. Congress 8 – Takhatpur, Mungeli, Katghora, Mahasamund, Bagbahara , Surajpur, Mandir Hasoud, Abhanpur,
  6. AAP 1 – Bodari
  7. Independent 5 – Ahiwara , Sakti, Pendra, Akaltara, simga
    Nagarpanchayat
    Total 114
  8. BJP 81
  9. Congress 22
  10. BSP 1 –
  11. Independent 10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *