राजनांदगांव – अंतर्राष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी को लाल बाग स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र वरदान भवन में उनके 60वीं पुण्य स्मृति दिवस पर24जून को ब्रह्माकुमारीज़ परिवार द्वारा

भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी ने मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी के गुण एवं विशेषताओं के साथ ही उनके त्याग तपस्या एवं संस्था के प्रति

अभूतपूर्व योगदान को याद कर उनसे प्रेरणा लेकर जीवन को उनके समान बनाने के लिए भी प्रेरित किया । इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव , पूर्व महापौर नरेश डाकलिया , पार्षद राजामाखीजा,पार्षद चंद्रशेखर लश्करे,पार्षद सावन वर्मा,पार्षद रवि सिन्हा,प्रो कृष्णकुमार द्विवेदी,लोकपाल अमलेन्दु हाजरा,वरिष्ठ पत्रकार सी एल जैन सोना,महाकाल भक्त राजू डागा,महेश

जॉनी,सुदामा मोटलानी,डॉ नरेन्द्रगाँधी,सुरेश भीम नानी,दिनेश भट्टर,जुगल लड्ढा,वकील रमेश गुप्ता,हरीश गाँधी,कृष्णकुमार शर्मा,प्राचार्य भारती गौते,समाजसेवी शारदातिवारी,डॉ प्राची अग्रवाल,योग शिक्षिका डॉ साधना तिवारी,श्रीमती रूप साहू,अनिता जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
