विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने स्मार्ट सिटी मिशन, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का किया स्थल निरीक्षण

रायपुर 21 जुलाई.

-विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने रायपुर स्थित स्मार्ट सिटी मिशन, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का किया स्थल निरीक्षण.
-प्राक्कलन समिति ने आईटीएमएस रायपुर एवं बी.पी. पुजारी स्कूल, मोतीबाग में तक्षशिला लाईब्रेरी का किया स्थल निरीक्षण.

-प्राक्कलन समिति ने स्वामी विवेकानन्द सरोवर,बूढ़ा तालाब पथ एवं जी.ई. रोड स्थित स्मार्ट रोड का भी स्थल निरीक्षण किया.

छत्तीसगढ़ विधान सभा की प्राक्कलन समिति की बैठक आज विधान सभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-02 में माननीय सभापति श्री अजय चन्द्राकर के सभापतित्व में संपन्न हुई । बैठक में मान. श्री भईया लाल राजवाड़े, मान. श्री राजेश मूणत, मान. श्रीमती रायमुनी भगत, मान. श्री भोलाराम साहू, विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा, सचिव नगरीय प्रशासन श्री बसवराजू 



,आयुक्त नगर निगम, रायपुर, श्री विश्वदीप एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे । बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी का स्थल निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया। तद्नुसार प्राक्कलन समिति के मान. सभापति एवं मान. सदस्यों ने रायपुर स्थित स्मार्ट सिटी मिशन, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत आईटीएमएस रायपुर एवं बी.पी. पुजारी स्कूल, मोतीबाग में तक्षशिला लाईब्रेरी, स्वामी विवेकानन्द सरोवर, बूढ़ा तालाब पथ एवं जी.ई. रोड स्थित स्मार्ट रोड तथा साईंस कालेज स्थित चौपाटी का स्थल निरीक्षण किया एवं स्मार्ट सिटी से संबंधित संपर्ण विवरण देने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *