बाह्य सुंदरता के साथ साथ आंतरिक सुंदरता भी बढ़ाए – पुष्पा बहन जी


राजनांदगांव – जिले में कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्था जन शिक्षण संस्थान राजनांदगांव द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज के नए भवन ज्ञान मानसरोवर में आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री झालम सिंह ने कहा कि सफल लाभार्थी जिन्होंने अपना प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न कर लिया हो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने तथा जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए अपने मनोबल में वृद्धि करना चाहिए तथा अपने मानसिक बौद्धिक विकास के जीवन में आध्यात्मिकता को अंगीकार करना चाहिए। इसके लिए ही आज का आयोजन ब्रह्माकुमारीज के इस प्रांगण में किया गया है।


इसके पश्चात आज में मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी ने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं को कहा कि आप सबने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त करके प्रमाण पत्र प्राप्त करने यहां आए है । ब्यूटी पार्लर के द्वारा हम अपने वाह्य सुंदरता को निखारते है

जिससे हम वर्तमान से और अधिक सुंदर लगे । परन्तु आज आवश्यकता है वाह्य के साथ साथ आंतरिक सुंदरता को निखारने की । वाह्य सुंदरता का संबंध तन से है जबकि आंतरिक सुंदरता का संबंध मन से है । जब हम अपने मन को सुंदर बना लेते हैं तो हमारे जीवन में सुख शांति आने लगती है जिसके लिए हम सबको

राजयोग का अभ्यास करना चाहिए । दीदी जी ने सबको राजयोग मेडिटेशन कराकर सबको शांति की अनुभूति कराई ।
इसके बाद सबको प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा ईश्वरीय प्रसाद भी दिया गया । कार्यक्रम का सरस संचालन ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन जी ने किया । इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के

कार्यक्रम अधिकारी भागवत कुंभकार, ओंकार प्रसाद प्रशिक्षिका श्रीमती वीणा साकुरे अंबिका निर्मलकर ब्रह्माकुमार मुरलीधर सोमानी , अर्जुन भाई , रूपेश्वर भाई सहित अनेक ब्रह्माकुमारी बहनें उपस्थित थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *