राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में चमका छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में चमका छत्तीसगढ़

71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दीपक किंगरानी को फ़िल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफ़ी है’ में सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

वहीं रायगढ़ इप्टा के सहयोग से बनी नॉन-फ़ीचर फ़िल्म ‘The First Film’ को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। रायगढ़ के लोकेशंस में फिल्मायी गयी इस फ़िल्म में रायगढ़ के कलाकारों ने कार्य किया है।

छत्तीसगढ़ की मिट्टी से निकली रचनात्मकता पूरे देश में सराही जा रही है। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना, रचनात्मक क्षमता और कला जगत के प्रति समर्पण का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

हर छत्तीसगढ़वासी के लिए यह गौरव और प्रेरणा का क्षण है। आप सभी को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *