बारिश के इस मौसम में तेज प्रवाह वाले नदी-नालों एवं गहरे जल स्रोतों से दूरी बनाए रखे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र एवं जगदलपुर के हजारीगुड़ा गांव में पांच मासूम बच्चों की नहाते समय गहरे पानी में डूबने से हुई दर्दनाक मौत का समाचार अत्यंत दुखद है।

प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

इस संदर्भ में जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शासन के नियमानुसार चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दे दिए गए हैं।

बारिश के इस मौसम में तेज प्रवाह वाले नदी-नालों एवं गहरे जल स्रोतों से दूरी बनाए रखने की आम जनता से अपील करता हूँ।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *