ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस मे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सम्मेलन में शामिल हुए

        रायपुर, 24 अगस्त 2025
  प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर श्री वीर विट्ठल भाई पटेल जी के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ आज देश के केंद्रीय गृह मंत्री मान.श्री अमित शाह जी ने किया।इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी सहित देश के अन्य विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी भी उपस्थित थे।इस अवसर पर छत्तीसगढ़  विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने *भारत लोकतंत्र की जननी* विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।यह दो दिवसीय सम्मेलन 24और 25अगस्त को दिल्ली विधानसभा में आयोजित किया गया है।इस अवसर पर विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *