सुशासन सरकार जनजातीय संस्कृति, आस्था, विरासत और स्वाभिमान को संरक्षित व संवर्धित करने के लिए संकल्पित है

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने आज मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ कर, जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध करने के सुशासन सरकार के संकल्प को मजबूत किया। इसके लिए मैं हृदय से उनका आभार प्रकट करता हूँ। यह योजना हमारे जनजातीय समाज के उस सांस्कृतिक विरासत को संवारने का संकल्प है,

जिसे “अखरा” जैसे पवित्र स्थल पीढ़ियों से संजोकर रखते आए हैं। जनजाति बहुल ग्रामों में अखरा का विकास यहां की आस्था, परंपरा और पहचान की गरिमा को संरक्षित करने का प्रयास है। सुशासन सरकार जनजातीय संस्कृति, आस्था, विरासत और स्वाभिमान को संरक्षित व संवर्धित करने के लिए संकल्पित है।

जनजातीय गौरव दिवस, अंबिकापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *