घर से निकलने के पहले 3 मिनट ध्यान करे यात्रा सुरक्षित होगी – बी के पुष्पा बहन


राजनांदगांव 8 जनवरी – यातायात माह के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजनांदगांव और यातायात विभाग राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज के लालबाग स्थित वरदान भवन में किया गया


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन जी ने उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारत में सड़क दुर्घटना में बहुत लोग मर रहे है जो कि बहुत चिंता का विषय है । यदि यात्री यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाए तो सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है । परन्तु इससे भी ज्यादा जरूरी है यात्री यात्रा के दौरान अपने मन को पूर्णतः एकाग्र करके वाहन चलाए । जब हम घर से निकलते वक्त जल्दबाजी करते है , घर में किसी से बहस करके निकलते है या किसी अन्य कारण से मूड ऑफ करके

निकलते है तो दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है क्योंकि उस वक्त हमारा मन विचलित रहता है एकाग्र नहीं रहता । इसलिए जरूरी है कि घर से निकलते वक्त हम 3 मिनट आराम से बैठकर परमात्मा का ध्यान करके मन को एकाग्र करे फिर सकारात्मक विचारों के साथ घर से निकले इससे निश्चित रूप आप सड़क पर सुरक्षित यात्रा कर पाएंगे । पुष्पा दीदी जी सभी उपस्थित लोगों को राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति कराई जिससे सभी का मन एकाग्र हो गया ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित यातायात प्रभारी भ्राता नवरतन कश्यप जी ने कहा कि आध्यात्मिकता को अपनाकर अवश्य

दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है । ब्रह्माकुमारीज आर्ट ऑफ लिविंग या कोई अन्य आध्यात्मिक संस्था के द्वारा सिखाए जाने वाले मेडिटेशन को लोगो को अवश्य सीखना चाहिए क्योंकि मेडिटेशन करने से हमारे मन में चलने वाले विचारों की गति धीमी हो जाती है जिससे हम सड़क में सतर्कता से वाहन चलाते है सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंच जाते है । इसके साथ ही आपने लोगों से यातायात के नियमों को भी गंभीरता से पालन करने की अपील की । इस अवसर पर यूनिसेफ से पधारी बहन दिव्या राजपूत जी ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की । ब्रह्माकुमार झालम भाई ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा आध्यात्मिकता से सड़क सुरक्षा कैसे करे इसे लोगों को समझाया । ब्रह्माकुमार मोरध्वज भाई ने यातायात जागरूकता पर आधारित बहुत सुंदर गीत प्रस्तुत किया । ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन जी ने सरस मंच संचालन किया । इस अवसर पर ब्रह्माकुमार मुरलीधर सोमानी भाई, दयाराम भाई , ब्रह्माकुमारी रंभा बहन जी , चंदा बहन जी , टोमीन बहन जी, अंजलि बहन जी , कपिल श्रीवास्तव एवं अन्य श्रोतागण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *