रायपुर/ 23 अप्रैल।उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है
मिर्जापुर भीषण सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
