ऐन वक़्त पर टला डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का महा-लोकार्पण, आज होने वाला समारोह अचानक स्थगित!

हाउसिंग बोर्ड का बड़ा फैसला: आज होने वाला नामकरण और उद्घाटन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से रूका, व्यापारियों को करना होगा इंतज़ार

रायपुर, 5 जुलाई।

राजधानी रायपुर के सबसे बड़े व्यापारिक हब से इस वक़्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग बोर्ड) द्वारा आज, 5 जुलाई को आयोजित होने वाला ‘डूमरतराई थोक बाजार फेस-2’ का हाई-प्रोफाइल नामकरण एवं लोकार्पण समारोह अचानक स्थगित कर दिया गया है।

​इस ग्रैंड इवेंट की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन ऐन मौके पर ‘अपरिहार्य कारणों’ का हवाला देते हुए विभाग को कदम पीछे खींचने पड़े।

थोक बाज़ार में चर्चाओं का बाज़ार गर्म

​डूमरतराई फेस-2 को रायपुर के कारोबार को नई उड़ान देने वाले मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है। आज होने वाले इस महा-उत्सव को लेकर थोक व्यापारियों से लेकर कॉर्पोरेट जगत में भारी उत्साह था। समारोह के अचानक टलने से न सिर्फ प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है, बल्कि राजधानी के व्यापारिक संगठनों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जलद आएगी नई तारीख

हाउसिंग बोर्ड के शीर्ष प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम को सिर्फ कुछ अपरिहार्य वजहों से आगे बढ़ाया गया है। समारोह की नई तिथि और समय का निर्धारण जल्द ही कर इसकी आधिकारिक सूचना अलग से जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *