भारतमाला प्रोजेक्ट में 324 करोड़ का घोटाला:डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे निलंबित

रायपुर। भारतमाला प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण घोटाले में एक और कार्रवाई की गई है। अभनपुर के तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे निलंबित कर दिए गए हैं। शशिकांत कुर्रे वर्तमान में कोरबा में डिप्टी कलेक्टर हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रायपुर-विशाखापट्टनम सिक्स लेन ग्रीन कारिडोर के बहुचर्चित मुआवजा घोटाले में 324 करोड़ रुपये का घोटाला किया है¹।

शशिकांत कुर्रे को 324 करोड़ के स्कैम का मास्टरमाइंड बताया जाता है। अभनपुर के भारतमाला परियोजना के 324 करोड़ के मुआवजा घोटाले में रायपुर कलेक्टर ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन तहसीलदार को मास्टरमाइंड बताया है। घोटाले को अंजाम देने वाले तहसीलदार को सरकार ने 2021 में प्रमोट कर डिप्टी कलेक्टर बना दिया।

राजस्व विभाग के अफसरों के द्वारा 326 करोड़ के स्कैम में अभी तक रिपोर्ट भी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। चर्चा है कि जल्द ही शशिकांत कुर्रे की गिरफ्तारी हो सकती है। इसके पहले कल तत्कालीन सक्षम भू-अर्जन अधिकारी निर्भय साहू को निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *