विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया

रायपुर, दिनांक 12 मार्च, 2025

छत्तीसगढ विधानसभा परिसर में विधायक क्लब एवं संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वाधान में आज ’’होली मिलन समारोह’’ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ. रमन सिंह, मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव

साय, मान. मंत्रीगण, मान. विधायकगण, विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा, मीडिया के प्रतिनिधि एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।



’’होली मिलन समारोह’’ के अवसर पर आज कार्यक्रम स्थल में ’’फाग गायन एवं हास्य कवि सम्मेलन’’ का आयोजन किया गया । इस फाग गीत दल में श्री राकेश तिवारी एवं साथियों

द्वारा ‘‘फाग गीत’’ एवं पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे द्वारा हास्य कविता प्रस्तुति की गयी तथा उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया ।

‘‘होली मिलन समारोह’’ में विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ. रमन सिंह एवं मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । मान. मंत्री श्री टंक राम वर्मा, मान. सदस्य श्री अनुज शर्मा, मान. श्री कुँवर निषाद, मान. श्री दिलीप लहरिया मान. सदस्य श्रीमती चातुरी नंद ने

होली के उमंग एवं उल्लास में अपने नृत्य एवं गायन के माध्यम से अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां दी । मान. मंत्रियों, मान. विधायकों एवं उपस्थित जनों ने एक दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



अंत में मान. संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
—00—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *