रायपुर, 13 मार्च 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम ने भेंट की। राज्यपाल ने श्रीमती नेताम को भारतीय प्रषासनिक सेवा में पदोन्नत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ज्ञात हो कि श्रीमती हिना अनिमेष नेताम की हालही में राज्य प्रषासनिक सेवा से भारतीय प्रषासनिक सेवा में 2016 बैच में पदोन्नति हुई है।
