गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने एक हजार वर्ष पुराने सोमनाथ शिवलिंग के विग्रह रूप के दर्शन कराए

परमपूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने एक हजार वर्ष पुराने सोमनाथ शिवलिंग के विग्रह रूप के दर्शन कराए। इस पावन शिवलिंग के दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यह शिवलिंग सनातन की महानता, अडिग आस्था और हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी के हमले ने इस प्राचीन सोमनाथ शिवलिंग को खंडित कर दिया था, लेकिन सत्य सनातन धर्म पर उसकी बर्बरता का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। संतों ने शिवलिंग के पवित्र अवशेषों को संजोकर रखा, पीढ़ी दर पीढ़ी उनकी पूजा-अर्चना की और उन्हें संरक्षित किया।

सोमनाथ महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। सत्य सनातन धर्म की ध्वजा सदैव लहराती रही है और लहराती रहेगी। हर-हर महादेव।

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *