जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने विभाग की योजनाओ की ली जानकारी

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू ने निगम मुख्यालय भवन के तृतीय तल सभाकक्ष में जल कार्य विभाग के अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली. एमआईसी सदस्य ने अधिकारियों से अमृत मिशन योजना, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 24× 7 पेयजल आपूर्ति योजना, रावणभाठा फिल्टरप्लांट की योजनाओं, जोनों की जलप्रदाय योजनाओं, जलागारों सहित विभाग के कार्यों और योजनाओं सहित विभागीय प्रक्रियाओं की जानकारी ली.

बैठक में निगम की प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त जल डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी, मुख्य अभियंता श्री यू. के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री बद्री चंद्राकर, श्री संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता अमृत मिशन श्री अंशुल शर्मा सीनियर सहित जल विभाग के अन्य सम्बंधित अभियंतागणों की उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *