ऑपरेशन महादेव” आतंक पर करारा प्रहार

“ऑपरेशन महादेव” आतंक पर करारा प्रहार

ऑपरेशन महादेव में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।

सेना के पराक्रम से पहलगाम आतंकी हमले के तीनों गुनहगार सज़ा पा चुके हैं। मैं हमारे सुरक्षाबलों के शौर्य को नमन करता हूँ।

“ऑपरेशन महादेव” यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प का सशक्त परिणाम है और यह आतंक के विरुद्ध भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया है।

सेना का यह ऑपरेशन मात्र एक कार्रवाई नहीं यह संदेश है उन सभी दुश्मनों को, जो भारत की भूमि पर आतंकी मंसूबे लेकर आते हैं। भारतीय सेना के वीर जवानों को पुनः नमन, जिन्होंने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। आप का पराक्रम हर देशवासी के हृदय में विश्वास और गर्व की भावना भर देता है।

जय हिंद।
वंदे मातरम्।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *