संबलपुर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग हेतु एनआई का कार्य किया जायेगा, जिसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

रायपुर :- 30 जुलाई 2025

                 रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में पूर्व तटीय रेलवे में संबलपुर मंडल के संबलपुर स्टेशन का यार्ड रिमॉडलिंग हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | जिसका विवरण नीचे दिया गया है । 
*रद्द होने वाली गाडियां :-* 
   1. दिनांक 06 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58214 बिलासपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी  ।
 2. दिनांक 07 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक टिटिलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58213  टिटिलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी  ।
 3. दिनांक 06 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक टिटिलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58217  टिटिलागढ़-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी  ।
 4. दिनांक 07 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58218  रायपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *