माननीय श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
एक प्रभावशाली नेता और कुशल प्रशासक के रूप में, आपने समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के उच्चतम संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव प्राप्त किया है, आपका यह सफर लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल है।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व और गहरे प्रशासनिक अनुभव न्याय, समानता और विकास के मूल्यों को नई ऊँचाइयों पर स्थापित करेंगे। वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के उत्थान के प्रति आपकी निष्ठा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय प्रगति को और सुदृढ़ बनाएगी।

यह सफलता आपके विश्वास, कड़ी मेहनत और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ और आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
