भाटापारा, निपानिया, तिल्दा नेवरा स्टेशन पर हेल्प बूथ खोले गए एवं यात्रियों की सुविधा के लिए खाद्य पदार्थों के स्टॉल खोलें गए

बेलग़हना में लाइन पर डीजल इंजन पटरी से उतरने पर रायपुर रेल मंडल के भाटापारा, निपानिया, तिल्दा नेवरा स्टेशन पर हेल्प बूथ खोले गए एवं यात्रियों की सुविधा के लिए खाद्य पदार्थों के स्टॉल खोलें गए

रेलवे: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
डिवीजन: बिलासपुर
ब्लॉक सेक्शन: बेलगहना
सेक्शन: पेंड्रा रोड – बिलासपुर (पेंड्रा रोड-बिलासपुर)
लाइन: डबल लाइन
ट्रैक्शन: डबल (उसलापुर- पेंड्रा रोड)
संक्षिप्त: बेलग़हना में लाइन पर डीजल इंजन पटरी से उतर गई।

लाइन संख्या 4 (कॉमन लूप) पर बीआरएन/ई छोड़ने के बाद, अप लाइन से डाउन लाइन (मेन लाइन) पर जाते समय करगी रोड के लिए डाउन दिशा में डीजल लाइन का ऑर्डर दिया गया। पर दो (02) पहिए पटरी से उतर गए। एआरटी को 21:00 बजे ऑर्डर दिया गया।

जिसके कारण अप और डाउन यातायात बाधित हुआ । बेलग़हना में लाइन पर डीजल इंजन पटरी से उतरने पर रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी ने भाटापारा, निपानिया तिल्दा नेवरा स्टेशन पर हेल्प बूथ खोलेने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए खाद्य पदार्थों के स्टॉल खुले रखने के निर्देश दिए जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

रायपुर रेल मंडल में भी गाड़ियों को नियंत्रित करते हुए चलाया गया

18241 (दुर्ग-अंबिकापुर),15160 (दुर्ग छपरा), 18203 (दुर्ग-कानपुर) को निपानिया भाटापारा तिल्दा नेवरा में नियंत्रित किया गया।

अभी यातायात सामान्य हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *