अनारक्षित टिकट काउंटर का रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्टिंग

रायपुर – 12 सितम्बर, 2025

अनारक्षित टिकट काउंटर का रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्टिंग के दौरान यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने में असुविधा ना हो इस हेतु वाणिज्य विभाग के अधिकारियों वाणिज्य निरीक्षकों सुपरवाइजरो द्वारा लगातार भीड़ की निगरानी की जा रही है ।
विगत 15 दिनों से लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाई गई है और लगातार इस सूचना को यात्रियों के मध्य पहुंचाया जा रहा है।

अभी एक काउंटर शिफ्ट किया गया है उसके एवज में 03 एक्स्ट्रा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन फैसिलिटेटर और 4 मोबाइल टिकट सुविधा अर्थात 7 लोगों को अतिरिक्त अनारक्षित टिकट देने हेतु लगाया गया है। 24 घंटे में एक और एटीवीएम शिफ्ट किया

जाना है उसके बाद 48 घंटे में दूसरा एटीवीएम शिफ्ट किया जाएगा 48 से 72 घंटे में सभी अनारक्षित काउंटरों को रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्ट कर दिया जाएगा यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेने में किसी प्रकार की सुविधा न हो इस हेतु वाणिज्य विभाग के वाणिज्य कंट्रोल में लगातार हर एक घंटे की मॉनिटरिंग की जा रही है।


24X7 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एवं चीफ़ सुपरवाइजर को यात्रियों की सुविधा हेतु लगाया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी स्वयं वस्तु स्थिति का जायजा ले रहे हैं एवं हर

घंटे अपने अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा कर रिव्यू कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *